UP में बंदरों के हमले से दहशत, मासूम बच्ची की मौत

ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Update: 2026-07-02 14:09 GMT

Firozabad फिरोजाबाद :  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आवारा बंदरों के आतंक ने एक मासूम की जान ले ली। जिले में लगातार बढ़ रहे बंदरों के हमलों से लोग दहशत में हैं। कई बार ये जानवर लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ताजा घटना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक भाई अपनी 5 महीने की बहन को गोद में लेकर छत पर खिला रहा था। इसी दौरान अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों की हरकत और घुड़की से घबराकर बच्चे के हाथ से उसकी बहन छूट गई और वह नीचे सड़क पर जा गिरी।गिरने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन इन्हें नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते आम लोग लगातार खतरे में रह रहे हैं।प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है।

Tags:    

Similar News