Mohammadabad: परिवार पर हमले से इलाके में सनसनी

Update: 2026-04-29 08:19 GMT

मोहम्मदाबाद: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में एक महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता माधुरी ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं कि मायके जाते समय उसके साथ यह घटना हुई।

माधुरी के अनुसार वह अपनी मां अनोखी देवी, पिता लालचंद्र, ताई सरोजनी और नंदोई पालू के साथ अपने मायके नगला स्वामी जा रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर स्थित एक सरकारी नलकूप के पास उसका पूर्व पति अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पहले से मौजूद था और उसने हमला कर दिया।

आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें माधुरी सहित उसके सभी परिजन घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और जांच की जा रही है।

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी पहली शादी दिसंबर 2022 में हुई थी, लेकिन कथित उत्पीड़न के कारण उसने बाद में दूसरी शादी कर ली। पूर्व पति के साथ उसका विवाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News