Modinagar: फर्जी तरीके से डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 40 हजार रुपये

आरोपियों ने झांसा देकर लवनेश का डेबिट कार्ड बदल लिया

Update: 2025-05-13 10:36 GMT

मोदीनगर: नगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में शातिर अपराधियों ने युवक लवनेश रूहेला का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। लवनेश ने घटना की तहरीर दी है।

उन्होंने बताया कि बीती 9 मई को वह गोविंदपुरी स्थित एटीएम बूथ से रकम की निकासी के लिए गए थे। बताया कि उन्होंने 25 हजार रुपये की निकासी कर ली। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और लवनेश को बातों में उलझा लिया। आरोपियों ने झांसा देकर लवनेश का डेबिट कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद लवनेश के मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। लवनेश ने डेबिड कार्ड चेक किया तो वह बदला मिला। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News