मोदीनगर: भोजपुर के गांव किल्हौड़ा निवासी महिला राकेश देवी ने सास शीला देवी और देवरानी मोनिका पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
राकेश देवी ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा हुआ है। बंटवारे के बाद राकेश देवी अपने परिवार के साथ अलग रहने लगी। आरोप है कि दो दिन पूर्व सास और देवरानी उसके साथ गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर उन्होंने राकेश देवी को पीटकर घायल कर दिया। पति राजेश ने किसी तरह राकेश को बचाया। घायल राकेश देवी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि राकेश देवी की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।