मोदीनगर: निवाड़ी के गांव भनैड़ा में टशनबाजी में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
गांव भनैड़ा निवासी अंकित और रॉकी के बीच बृहस्पतिवार को टशनबाजी में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, दोनों पक्षों में खूब डंडे और लात घूसें चले। संघर्ष के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। संघर्ष में अंकित व रॉकी के सिर में चोट आई।
एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए अंकित, पुष्पेंद्र और रॉकी, रेणू कुमार व लीलू को गिफ्तार किया है।