सरधना में नाबालिग प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, दोनों की मौत

Update: 2025-07-11 15:28 GMT
Meerut मेरठ : सरधना कस्बे से एक दर्दनाक और भावनात्मक घटना सामने आई है, जहां नाबालिग प्रेमी युगल ने कथित तौर पर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना मोहल्ला कमर नवाबान की है, जहां शुक्रवार देर रात यह हादसा हुआ। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, किशोर बेलदारान मोहल्ले का रहने वाला था, जबकि किशोरी भूलरिया की बताई गई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे आपस में विवाह करना चाहते थे।
परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, जिससे आहत होकर दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Tags:    

Similar News