उत्तर प्रदेश: यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार किया है। सुरेश खन्ना ने कहा कि जितनी भी गलत जानकारियां हैं, वो सब अखिलेश जी के पास हैं।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जितनी भी गलत जानकारियां हैं, वो सब अखिलेश जी के पास हैं। योगी सरकार की अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। अखिलेश यादव को घटनाएं तो दिखाई देती हैं मगर उस पर होने वाली त्वरित कार्यवाही उनको नहीं दिखती।
सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यूपी में योगी राज में बेहतर कानून व्यवस्था हुई। इससे प्रदेश में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। वे विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जून 2021 के मुकाबले जून 2022 में प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर वाले मर्दों में 4095.53 करोड़ की वृद्धि हुई है। इसमें जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टाम्प एवम निबंधन, परिवहन और भूतत्व एवम खनिकर्म शामिल हैं। कहा कि हम लगातार अपने संसाधन बढ़ाने के प्रयास में जु


Tags: