मेरठ: मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। ये जानकारी एडीएम प्रशासन बलराम सिंह ने दी है। एडीएम प्रशासन ने बताया एक जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदान सूची में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण होगा।

मंगलवार से जिले में 2758 मतदेय स्थलों पर बीएलओ सूची का सत्यापन करेंगे। दावे एवं आपत्तियां 28 नवंबर तक तक स्वीकार की जाएंगी। 9, 10 नवंबर, 23 24 नवंबर को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई है।

युवा जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो सके हैं, वो सभी अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएंगे। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फाॅर्म-6, नाम संशोधन के लिए फाॅर्म-7 भरेंगे।

Tags: