Meerut : स्कूटी और रोडवेज बस की टक्कर, किशोर की मौत, दो घायल

Update: 2025-07-19 14:39 GMT
Meerut मेरठ : गंगानगर के कसेरु बक्सर निवासी 14 वर्षीय अजीम अपनी दो दोस्तों के साथ स्कूटी पर सवार होकर खेतों से लौट रहा था, तभी किला परीक्षिगढ़ रोड पर एक रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में अजीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्तों को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Tags:    

Similar News