मेरठ: थाना नौचन्दी पुलिस ने किशोरी को बरामद कर वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 18 जनवरी 2024 को वादिया की पुत्री घर से काम पर जाने के लिए कहकर गयी थी। जो वापस नहीं आयी थी। जिसको काफी तलाश किया गया। कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उक्त सूचना पर बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।
एसएसपी ने किशोरी की सकुशल बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे। इस संबंध में किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त निहाल गोस्वामी उर्फ निक्कू निवासी मिलक थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद हाल निवासी 721/9 जाग्रति विहार थाना मेडिकल मेरठ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुकदमा में धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की है। अभियुक्त के विरूद्व थाना नौचन्दी पर विधिक कार्यवाही की गयी है।