उत्तरप्रदेश: नगर निगम, प्रशासन समेत विभिन्न विभागों में कई अधिकारियों के ट्रांसफर हो गए. डीआईओएस द्वितीय सर्वेश कुमार का भी तबादला हो गया है.

सरधना तहसीलदार नटवर सिंह का तबादला सोनभद्र कर दिया गया है. मवाना तहसीलदार आकांक्षा जोशी का तबादला हरई कर दिया है. इनके स्थान पर रणविजय सिंह कानपुर देहात से और अनुराग को बस्ती से मेरठ में तैनाती दी गई है. नगर निगम में एक्सईएन अमित शर्मा का ट्रांसफर अयोध्या, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीएओ) अवधेश कुमार का झांसी और कर निर्धारण अधिकारी राजेश सिंह का ट्रांसफर अमरोहा किया है. मथुरा में तैनात शिव कुमार गौतम की तैनाती मेरठ नगर निगम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पद पर किया है.

खेत में कार्य कर रहे किसान को लगी गोली, गंभीर

पहर खेत में कार्य कर रहे किसान पर गोली चल गई. गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया. उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. किसान ने लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया. फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई थी. कुशावली निवासी रामवीर सिंह पुत्र मुरारी ने बताया कि पहर वह खेत में कार्य कर रहा था. इसी बीच गांव के ही लोग वहां आए और उसे निशाना बनाते हुए गोलियां चला दी. गोली उसके पैर में लग गई.

Tags: