Meerut : हादसे में कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई चालक की जान

Update: 2025-06-27 10:55 GMT
Meerut मेरठ : परतापुर बाईपास पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। देहरादून के सेलाकुई निवासी अजय कुमार दिल्ली से लौटते समय अपनी टोयोटा यरिश कार चला रहे थे। दोपहर में जैसे ही उनकी कार बीआईटी इंस्टीट्यूट के सामने पहुंची, एक रोडवेज बस ओवरटेक करने लगी।
बस से बचने के प्रयास में अजय ने अचानक ब्रेक लगाया, लेकिन पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रहा ट्रक नहीं रुक सका और उसने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में एयरबैग खुल गए और अजय को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
हादसे के बाद बाईपास पर लंबा जाम लग गया। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगाकर कार और ट्रक को हटवाया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर यातायात बहाल कराया।
Tags:    

Similar News