Meerut: दबंगों ने स्कूटी सवार भाई-बहन को पीटा, एक पकड़ा गया
"एक आरोपी हिरासत में"
मेरठ; उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर में दबंगों ने स्कूटी से जा रहे भाई-बहन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने मिलकर भाई-बहन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दो हमलावरों ने युवती को सड़क पर गिराकर पीटा और उसके बाल पकड़कर खींचे। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।