Meerut: भाकियू कार्यकर्ता तीसरे दिन भी परतापुर थाने में डटे रहे

मुकदमा दर्ज करने की मांग

Update: 2024-09-30 06:22 GMT

मेरठ: मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में गन्ना समिति के चुनाव में नामांकन निरस्त के विरोध में आज तीसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन का धरना जारी रहा। किसानों के अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन बाबा विजयपाल घोपला भूख हड़ताल पर आमरण अनशन पर रहे। आज किसान नेता घोपला के स्वास्थ्य में गिरावट दिखाई दी।

आज तीसरे दिन संगठन कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। जिसमें प्रमुख रूप चुनाव अधिकारी एवम सचिव गन्ना समिति द्वारा जालसाजी, अवैध तरीके से चुनाव को दूषित किया गया और भ्रष्टाचार के तहत बिना मतदाता के डेलीगेट का नामांकन दाखिल कर निर्विरोध डेलीगेट चुन लिए गए सभी तथ्यों के साथ तहरीर एडीएम सिटी बृजेश सिंह एवम थाना अध्यक्ष परतापुर को दी गई। इस मामले में शाम पांच बजे तक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। दूसरा निर्णय थाने में फरियादी के बैठने की जगह एवम छाया की व्यवस्था नहीं है।

इसे देखते हुए किसानों ने संगठन की पहल पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने क्षेत्रवासियों के सहयोग से थाना परिसर में एक टीन शेड बनवाने का प्रस्ताव प्रशासन को दिया। उन्होंने प्रशासन से जल्द जगह चिन्हित करने की मांग की। जिससे उचित थाने में आने वाले फरियादी के बैठने की उचित व्यवस्था हो सके। बाबा विजयपाल घोपला ने समस्या का निदान न होने तक भूख हड़ताल आमरण अनशन जारी रखने का आहवान किया।

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने समस्या के समाधान तक आंदोलन जारी रखने एवम तेज करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हम हर कुरबानी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन से जल्द तहरीर पर मुकदमा करने और जल्द चुनाव संबंधी प्रक्रिया का समाधान नहीं होने पर आंदोलन और बड़ा करने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संविधान पर सभी की आस्था बनी हुई है। लेकिन भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। इस दौरान कार्यसमिति की बैठक में बाबा विजयपाल घोपला, जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, सनी प्रधान, हर्ष चहल, अजय नेहरा, बबलू सिसौला, लोकेश और हरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News

-->