लखनऊ: कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने चुनाव नियमों का उल्‍लंघन करते हुए वोट डालने की तस्‍वीर शेयर की है. प्रमिला पांडेय ने EVM में वोट देते हुए फ़ोटो शेयर की है. चुनाव नियमों के अनुसार, मतदान गोपनीय है. कैमरे का इस्‍तेमाल भी प्रतिबंधित है.

कन्‍नौज में भी वोटिंग मशीन खराब होने की सूचना है. तिर्वा और छिबरामऊ में EVM खराब होने से मतदान बाधित है. मतदाता कतार में खड़े हैं.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया, 'यूपी के 16 ज़िलों की 59 विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण के मतदान में सभी बढ़-चढ़कर अपना वोट जरूर डालें तथा अपने वोट से अपना उद्धार खुद करें. साथ ही विरोधी दलों के हर प्रकार के छद्म और अनवरत् छलावे से मुक्ति के लिए यूपी में सत्ता का सुखद परिवर्तन भी जरूरी है.'


Tags: