सबसे ज्यादा यादवों की हत्या सपा सरकार में हुई: शिवप्रसाद यादव

नई सर्वजन सुखाय पार्टी के गठन का ऐलान

Update: 2023-08-20 06:15 GMT

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने अपनी नई सर्वजन सुखाय पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सपाई कुनबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सैफई परिवार ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। सपा के लोगो ने सत्ता में आकर यादवों को बर्बाद करने का काम किया है। सर्वजन सुखाय पार्टी के गठन को लेकर राजधानी लखनऊ के प्रेस क्लब में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने यह बातें कहीं।

उन्होंने सपा परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस परिवार ने अपने परिवार को ही सिर्फ आगे बढ़ाया है। यह लोग अपना गोत्र बढ़ाना चाहते है दूसरे यादव परिवार को बर्बाद करना चाहते है।

उनके शासन काल में किए गए कार्यों की वजह से अन्य बिरादरी के लोग भी पूरी यादव बिरादरी के प्रति नफरत व घराना का भाव रखने लगे है। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा के लोग कानून व्यवस्था की बात करते है, इनके समय में इनके मंत्री के गनर को कोर्ट में दिनदहाड़े गोली मार दी गई जिसको अभी तक न्याय नहीं मिला। सैफई परिवार ने यादव को कभी सम्मान नही दिया, सत्ता जब जब इनकी सत्ता रही तब तब उतनी ज्यादा हत्या यादवों की हुई। हमारी सर्वजन सुखाय पार्टी गोत्रवाद, जातिवाद परिवारवाद, धार्मिक उन्माद से दूर रहकर सर्वजन सुखाय के आधार पर मानवतावादी राष्ट्रवाद की अवधारणा पर कार्य करेगी।

सर्वजन सुखाय पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने बताया की हमारी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग 7 सीटों अपने उम्मीदवारों को उतारेगी ,और हम राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लडेंगे। प्रदेश के लगभग 90% यादवों को एवं सर्व समाज को अपने साथ जोड़कर समाजवादी पार्टी का विकल्प बनकर उन्हें न्याय और विकास उन्मुख कार्यक्रमों से जोड़कर समाज और अन्य वर्गों के सभी लोगों का एक सामंजस्य बैठाकर समांतर रूप से विकास करेंगे। इस दौरान पार्टी के कोषाध्यक्ष वीके मिश्रा समेत कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News

-->