माथुर: गोस्वामी समाज की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखकर इस योजना पर पुनर्विचार करने की अपील की. पत्रों में लिखा गया है कि बांकेबिहारी मंदिर केवल एक तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि वृंदावन की आत्मा है. गोस्वामी समाज पीढ़ियों से इस मंदिर की सेवा में लगा रहा है.

उनका कहना है कि कॉरिडोर और ट्रस्ट निर्माण से मंदिर की परंपरागत व्यवस्था, आध्यात्मिक वातावरण, और उनके पारंपरिक सेवा अधिकारों को गंभीर नुकसान पहुंचेगा. महिलाओं ने कहा, यह केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान पर सीधा आघात है. हम इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे. यह योजना हमारी जीवनशैली, हमारी सेवा परंपरा और मंदिर की पवित्रता को तोड़ने वाली है. स्थानीय व्यापारी, सेवायत और श्रद्धालु सभी इससे आहत हैं.

Tags: