लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने रविवार, 18 अक्टूबर को प्रदेश के 26 संगठनात्मक जिलों और महानगर इकाइयों के नए अध्यक्षों की घोषणा की। इस सूची में अयोध्या महानगर की जिम्मेदारी अशोका द्विवेदी को सौंपी गई है, जबकि मथुरा महानगर की कमान ममता भारद्वाज को मिली है। इसके अलावा मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, कानपुर, झांसी, अलीगढ़ और अन्य जिलों में भी महिला नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी के इस संगठनात्मक बदलाव को प्रदेश में महिला मोर्चा की गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई नियुक्तियों के जरिए विभिन्न जिलों और महानगरों में संगठन के नेतृत्व को नए सिरे से व्यवस्थित किया गया है।



 


Tags: