Mainpuri By Election: मैनपुरी में CM योगी की जनसभा

Update: 2022-12-02 07:08 GMT
Mainpuri By Election: मैनपुरी में CM योगी की जनसभा
  • whatsapp icon
मैनपुरी, मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में भाजपा मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (samajwaadi party) की सीट छीनने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। शहर में उनकी सभा के लिए 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। डीआइओएस ने आदेश जारी किया है। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी किए हैं कि 12वीं तक के सभी स्कूल दो दिसम्बर को बंद रहेंगे। इसके लिए हवाला दिया गया है कि मुख्यमंत्री की रैली में भारी यातायात होने की संभावनाएं हैं। ऐसे में छात्र और अभिभावक असुविधा हो सकती है। अभिभावकों की सुविधा को देखते हुए कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से शुक्रवार दोपहर तीन बजे शहर के क्रिरश्चियन मैदान आएंगे। यहां वह मैनपुरी, किशनी और भोगांव विधानसभा क्षेत्र (Bhogaon Assembly Constituency) के लोगों को संबोधित करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि के चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा के बाद आगरा के लिए रवाना होंगे। मैनपुरी में सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है। यहां 5 दिसम्बर को मतदान होगा और 8 को परिणाम घोषित होगा।
Source : Uni India
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Tags:    

Similar News