सहारनपुर: महानगर और देहात क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई और बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान दूध, बिल्वपत्र और बेर के प्रसाद चढ़ाए गए।

पातालेश्वर महादेव मंदिर भूतेश्वर मंदिर हरि मंदिर समेत महानगर के अन्य प्रसिद्ध देवताओं में भगवान शिव के दर्शन को भक्तों का जत्था उमड़ा रहा। कई जगहों पर लोगों ने मीठे दूध को श्रद्धालुओं को पिलाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था थी और लगभग सभी मंदिरों के आसपास पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात किया गया था।

डीआईजी अजय साहनी ने खुद मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर तक कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना का समाचार नहीं था हर जगह दर्शन सामान्य रूप से चल रहा था।

Tags: