फाल्गुनी पूर्णिमा पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ महाआरती

Update: 2023-03-09 09:06 GMT

वाल्मीकिनगर: बिहार के भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित वाल्मीकि नगर बेलवा घाट परिसर में फाल्गुनी पूर्णिमा के अवसर पर 114 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भक्तों ने समवेत स्वर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने कहा कि नदियों के किनारे ही हमारी सभ्यता और संस्कृति विकसित हुई है। जहां तीन नदियों का संगम है। पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं प्राकृतिक धरोहर की रक्षा के निमित्त की जाने वाली यह महा आरती वाल्मीकि नगर की पहचान है।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी ने कहा कि किसी भी अच्छे कार्य को करने में तमाम परेशानियां आती है। हर मुश्किलों का सामना करते हुए निरंतर पूर्णिमा की पावन तिथि एवं विशेष अवसर पर इस महा आरती का आयोजन सफलतापूर्वक जारी है । 06 नवंबर 2014 से शुरू हुए इस महा आरती के आयोजन में भी कई तरह की बाधाएं उत्पन्न हुई है। लेकिन नारायणी गंडकी माता की असीम अनुकंपा से यह महाआरती जारी है। आने वाले समय में इसकी भव्यता और भी बढ़ाई जाएगी। सूर्यास्त के पश्चात हे नारायणी गंडकी माता तेरी महिमा हर कोई गाता आरती गीत द्वारा नारायणी गंडकी माता की विधिवत महा आरती की गई। दीपदान के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर नवनीत तिवारी,आस्था कुमारी, नाल वादक गुटन शर्मा, गुडडू कुमार,चंद्रिका राय, आदि की भूमिका सराहनीय रही। धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज नेपाल के सौजन्य से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।

Tags:    

Similar News