Lucknow: महिला के साथ दोबारा हैवानियत, झाड़ियों में बेसुध हालत में मिली

Update: 2025-07-12 13:20 GMT

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला, जिसने कुछ समय पहले अंशू मौर्य नामक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, वह झाड़ियों में हाथ-पैर बंधी अवस्था में बेसुध हालत में मिली। महिला का आरोप है कि उसी आरोपी ने दोबारा उसका अपहरण किया, दुष्कर्म किया और सुनसान इलाके में फेंक दिया।

पीड़िता ने बताया कि अंशू मौर्य, जो पहले ही दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हो चुका था, हाल ही में जमानत पर जेल से छूटा था। बाहर आते ही उसने महिला को फिर से अगवा कर लिया और दरिंदगी को दोहराया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि “मामला गंभीर है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

इस वारदात ने एक बार फिर महिला सुरक्षा और न्यायिक प्रक्रिया में जमानत की प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिस आरोपी को पहले ही दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था, उसकी रिहाई के बाद फिर से वही अपराध दोहराना बेहद चिंताजनक है।

Tags:    

Similar News