Lucknow: उप्र. कोआपरेटिव बैंक लि. को आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया गया

"देश का पहला सहकारी बैंक बना"

Update: 2025-05-22 11:41 GMT

लखनऊ: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण UIDAI द्वारा उप्र. कोआपरेटिव बैंक लि. को आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। उप्र. कोआपरेटिव बैंक लि. देश का पहला सहकारी बैंक है, जिसको आधार कार्ड बनाने की एजेंसी नामित किया गया है। यह जानकारी सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने बुधवार को यहां दी है।

उप्र. कोआपरेटिव बैंक लि. को आधार कार्ड बनाने का काम मिलने पर सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि आधार कार्ड का काम अत्यधिक संवेदनशील है, यह कार्ड भारत के नागरिकों की विशिष्ट व प्रमाणिक पहचान का मजबूत साक्ष्य है। इसमें लापरवाही से काम करने से बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए इसको एक एसओपी बनाकर, कार्मिकों को प्रशिक्षित कर काम को आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग सौरभ बाबू ने कहा कि आधार कार्ड का काम मिलना सहकारिता विभाग की बड़ी उपलब्धि है। शुरूआत में उप्र. कोआपरेटिव बैंक लि. की शाखाओं से आधार कार्ड बनाए जाएंगे, बाद में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति (पैक्स) स्तर तक इसको ले जाया जाएगा।

Tags:    

Similar News