Lucknow: शैक्षणिक सत्र के लिए यूपी बोर्ड छपवाएगा 36 विषयों की 70 किताबें

"NCERT किताबों के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू"

Update: 2025-04-19 06:03 GMT

लखनऊ: यूपी बोर्ड ने एनसीईआरटी (NCERT) किताबों के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने 36 विषयों की 70 तरह की किताबें छपवाएगा। इनके प्रकाशन के लिए टेंडर जारी किया है। प्रकाशक 3 मई को दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं और उसी दिन 3 बजे टेंडर खोला जाएगा। यूपी बोर्ड की सचिव भगवती सिंह की ओर से इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि पहली बार कवर पृष्ठ और पुस्तक अलग-अलग प्रकाशक छापेंगे। बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया है ताकि प्रकाशक मनमाने तरीके से निर्धारित संख्या से अधिक पुस्तकें न छापने पाएं। प्रकाशकों को कवर पृष्ठ की संख्या के अनुरूप किताबों के प्रकाशन की रॉयल्टी एनसीईआरटी को देनी होगी। वहीं बताया जा रहा है नई किताबें जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में बाजार उपलब्ध हो जाएगी। प्रकाशकों को ही पूरे प्रदेश में किताबें उपलब्ध करानी होंगी।

392 पेज की होगी गणित की किताब: एनसीईआरटी की 70 तरह की किताबों में सबसे मोटी 392 पेज की कक्षा 11 गणित की किताब है। वहीं इसी कक्षा की 320 पेज की लेखाशास्त्र: वित्तीय लेखांकन भाग-1 पुस्तक होगी। कक्षा 10 की गणित की किताब 308 पेज की होगी। सभी किताबें चार रंग में प्रकाशित कराई जा रही हैं।

Tags:    

Similar News