Lucknow: 15 पीपीएस अफसरों का स्थानांतरण, प्रशासनिक फेरबदल

Update: 2025-07-31 15:17 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए।

तबादला सूची के आधार पर महेश सिंह अत्रि को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। डॉ. अर्चना सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर, धर्मेंद्र सचान को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ, प्रमोद कुमार यादव को उपसेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, राजेंद्र प्रसाद यादव को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ के पद पर नई तैनाती मिली है।

मोहिनी पाठक को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, अनूप कुमार को मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक, रंजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा अभय कुमार मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता प्रतिष्ठान में तैनाती दी गई है। अशोक कुमार यादव को अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, कृष्ण कांत सरोज को अपर पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना), मेरठ में नई तैनाती मिली है।

इसी तरह डॉ. राजीव कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान नियुक्त किया गया है। डॉ. हृदेश कठेरिया को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बदायूं, राहुल मिश्रा को देवरिया में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) और अरविंद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

Tags:    

Similar News