लखनऊ: लखनऊ के सर्वोदय नगर उपकेंद्र से पोषित 11 केवी फीडर सरावोदय नगर फीडर बिज़नेस प्लान के अंतर्गत तार लगाये जायेगें। इसके लिए शुक्रवार को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक कुल चार घंटे के लिए बिजली बंद की जायेगी। ये जानकारी गुरूवार को अधिशाषी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड इंदिरा नगर ने दी।

उन्होंने बताया इस दौरान सर्वोदय नगर में छोटी मस्जिद लिबर्टी कालोनी, निशात कालोनी, बडी मस्जिद घोसी का पुरवा,(ए ब्लॉक फीडर एवम् सर्वोदय नगर फीडर)की सप्लाई आंशिक रूप बाधित रहेगी।

Tags: