Lucknow: राष्ट्र प्रेरणा स्थल से मिलेगा राष्ट्रीय योगदान की सीख

Update: 2025-12-27 06:03 GMT

लखनऊ: 65 एकड़ में बना राष्ट्र प्रेरणा स्थल नए साल पर खोल दिया जाएगा। अनुमान बताया जा रहा है कि इसका पूरा पार्क एरिया घूमने के लिए 20 से 30 रुपए के बीच टिकट हो सकता है। इसके अलावा, जिन्हें म्यूजियम देखना है, उसके लिए अलग से पैसा लगेगा यानी अलग टिकट बनवाना पड़ेगा।

बता दें कि वसंत कुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का प्रधानमंत्री ने 25 दिसंबर को लोकार्पण किया था। उसके बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रशासन ने इसे नए साल यानी 1 जनवरी से चालू करने का निर्णय लिया है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल का संचालन कॉरपस फंड के ब्याज और टिकट से होगा। प्राधिकरण ने कॉरपस फंड के ब्याज से 25 करोड़ और शासन स्तर से 50 करोड़ रुपए रिजर्व किए हैं। साथ ही स्थल की देखरेख के लिए 2 अवर अभियंता (जेई) की ड्यूटी लगाई गई है। प्रेरणा स्थल में जाने वाले पर्यटकों को टिकट खरीदना होगा। म्यूजियम ब्लॉक का अलग से टिकट लेना होगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया जल्द ही टिकट के दाम तय कर दिए जाएंगे। प्रेरणा स्थल के संचालक को लेकर शासन स्तर पर एक कमेटी बनाई गई है।

जिसमें प्रमुख सचिव आवास विकास को अध्यक्ष बनाया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सचिव होंगे। इसके साथ ही प्रमुख सचिव वित्त सचिव, प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, कमिश्नर लखनऊ मंडल सदस्य होंगे।

Tags:    

Similar News