Lucknow: बालागंज में हुए हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-10-03 07:08 GMT

लखनऊ: बालागंज चौराहे पर हुए गंभीर हमले के मामले में पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपी शिवा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी लगभग 20 दिन की सक्रिय तलाश के बाद पीड़ित की मदद से संभव हो पाई।

जानकारी के अनुसार, 11-12 सितंबर की रात आरोपी शिवा शुक्ला ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर सिर पर लगातार कई वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

ठाकुरगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी और अब मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चला रही है।

पुलिस का कहना है कि 11 सितंबर की रात हुई दो वारदातों में यह हमला सबसे गंभीर था।

Tags:    

Similar News