Lucknow: किरायेदार ने महिला दरोगा पर किया हमला

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Update: 2025-02-27 04:58 GMT

लखनऊ: मड़ियांव इलाके के केशव नगर में एक किरायेदार ने महिला दरोगा को पीट दिया। दरोगा मंजुलता श्रीवास्तव, जो वर्तमान में दूसरे जिले में तैनात हैं, लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में रहती हैं।

बुधवार को मंजुलता श्रीवास्तव अपने परिचित के घर मिलने गई थीं। वहां उनके परिचित का किरायेदार भानु सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। जब महिला दरोगा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो भानु सिंह ने उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

एसीपी बृज नारायण सिंह ने बताया कि घायल महिला दरोगा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भानु सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News