Lucknow: पछुआ हवाओं की वापसी से तापमान में 6 डिग्री की तेजी से बढ़ोतरी

Update: 2025-06-07 07:14 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसून से पहले हुई बारिश से भले राहत मिली हो लेकिन अब मौसम फिर पलटने वाला है। ऐसे में अब गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों के लिए गर्म पछुआ हवाओं के चलने से गर्मी बढ़ेगी। इससे अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। अगले तीन-चार दिनों में कई इलाकों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। राज्य के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से प्री-मॉनसून बारिश हो रही थी। यह मॉनसून आने से पहले की आखिरी बारिश हो सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने 12 जून तक मॉनसून आने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग का कहना है कि, मॉनसून ओडिशा के पुरी तक पहुंच चुका है। 10 से 12 जून के बीच इसके गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। दरअसल, इस वर्ष भारत में मानसून एक दशक से भी ज्यादा समय बाद उम्मीद से पहले आ जाएगा।

Tags:    

Similar News