लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नई तैनातियों में कुछ अधिकारियों को प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस ए. दिनेश कुमार को विशेष सचिव, गृह विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं कृति राज को उन्नाव जिले का नया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है।

अलीगढ़ नगर निगम में भी बड़ा बदलाव हुआ है, जहां प्रेम प्रकाश मीणा को नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अविनाश कृष्ण सिंह को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ प्राविधिक शिक्षा विभाग का सचिव भी नियुक्त किया गया है।

राजस्व विभाग में बृजराज सिंह यादव को लखनऊ स्थित राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। इसी क्रम में विनोद कुमार को विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग के रूप में नियुक्त किया गया है।

सरकार द्वारा इन तबादलों को प्रशासनिक सुगमता और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए जरूरी बताया गया है।

Tags: