Lucknow: रणधीर बेनीवाल बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक बने

आनंद कुमार रहेंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Update: 2025-03-06 07:29 GMT

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार की जगह वरिष्ठ नेता रणधीर बेनीवाल को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह घोषणा की।

आनंद कुमार ने खुद जताई इच्छा

मायावती ने बताया कि आनंद कुमार, जो पहले से ही बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक भी बनाया गया था, उन्होंने पार्टी हित में केवल एक पद पर कार्य करने की इच्छा जताई। इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर ही बनाए रखने का फैसला किया गया है।

रणधीर बेनीवाल को मिली नई जिम्मेदारी

अब उनकी जगह रणधीर बेनीवाल को राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। वे सहारनपुर जिले से आते हैं और पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं।

दो राष्ट्रीय समन्वयकों की टीम

अब रामजी गौतम (राज्यसभा सांसद) और रणधीर बेनीवाल, दोनों बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। मायावती ने उम्मीद जताई कि ये दोनों नेता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी की जिम्मेदारियां निभाएंगे।

Tags:    

Similar News