Lucknow: घरों पर स्टीकर लगाकर जताया विरोध, यूजीसी पर उठे सवाल

Update: 2026-03-06 10:48 GMT

लखनऊ: राजधानी के गोमती नगर क्षेत्र में यूजीसी से जुड़े मुद्दे को लेकर सवर्ण मोर्चा ने अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इलाके में कई घरों के बाहर स्टीकर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गोमती नगर की विभिन्न कॉलोनियों में घरों और गेट के बाहर स्टीकर लगाए, जिनके माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों और नाराजगी को व्यक्त किया।

मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वे इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। विरोध दर्ज कराने के लिए वे नेताओं को चूड़ी, बिंदी और कंगन भेंट करने की योजना बना रहे हैं, ताकि सरकार तक अपनी नाराजगी और मांगों को प्रतीकात्मक रूप से पहुंचाया जा सके।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना है। इस प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Tags:    

Similar News