Lucknow: देवी-देवताओं के अपमान पर विरोध तेज, हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

"हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग"

Update: 2025-04-15 04:29 GMT

लखनऊ: माल के बाजारगांव निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट की। जानकारी होने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने माल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बाजारगांव निवासी रोहित गौतम सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए फोटो वायरल कर दी। मामले में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी की तहरीर पर माल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और माहौल खराब करने के उद्देश्य से ऐसा किया है। फोटो वायरल होने के बाद से हिंदू समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।

Tags:    

Similar News