Lucknow लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थूक जिहाद मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। गोमती नगर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी शरीफ पर फूंक और थूक कर घरों में दूध देने का आरोप है। इतना ही नहीं, उसकी यह करतूत सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी पर अपना असली नाम छुपाकर इलाके में दूध बेचने का आरोप भी है।
दरअसल आरोपी दूधिया शरीफ की घिनौनी करतूत घर में लगे सीसीटीवी में कैद होने पर इस मामले को हिंदू महासभा ने उठाया था। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर गोमतीनगर थाने में शिकायत की थी।
उधर, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दूधिया के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है।