Lucknow: पुलिस ने सीएम के खिलाफ अभद्र कमेंट करने वाले को गिरफ्तार किया

"युवक खुद को मुस्लिम लीग का महानगर उपाध्यक्ष बताता है"

Update: 2025-02-22 05:30 GMT

लखनऊ: ठाकुरगंज पुलिस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र कमेंट और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने 19 फरवरी को मुख्यमंत्री से जुड़ा एक आपत्तिजनक टिप्पणी और वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर जारी किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज किया था। युवक खुद को मुस्लिम लीग का महानगर उपाध्यक्ष बताता है।

ठाकुरगंज इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि 19 फरवरी को एक फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री को लेकर गलत बयानबाजी और विडियो जारी हुआ था। जिसकी जानकारी होते ही फेसबुक अकाउंट चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुक्रवार दोपहर आरोपी वीडियो और अभद्र टिप्पणी कर माहौल खराब करने वाले दुबग्गा जेहटा निवासी सलमान मंसूरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुस्लिम लीग का महानगर उपाध्यक्ष है। वह अपने धर्म के प्रचार के लिए यह सब कर रहा है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।

Tags:    

Similar News