Lucknow: पीजीआई ने जारी किया भर्ती नोटिस
"11 अगस्त तक पड़े जाएंगे दस्तावेज़ जमा"
लखनऊ: संजय गांधी पीजीआई में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 11 अगस्त तक नौकरी जॉइन करने के लिए कहा गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संस्थान की ओर से जारी पत्र के अनुसार मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के दो, फार्मासिस्ट के चार, रेडियोडायग्नोसिस टेक्नीशियन के एक और नर्सिंग ऑफिसर के 25 पदों पर जाॅयनिंग होनी है। जाॅयनिंग के लिए इनको एक महीने यानी 11 अगस्त तक का मौका दिया गया है।
चयनित उम्मीदवारों को 11 अगस्त तक प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 206 में अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ पहुंचना है। शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ ही नियुक्ति पत्र की कॉपी लेकर भी जाना है।