लखनऊ: गोमतीनगर पुलिस ने क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बनकर ठगी करने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी निवेश के नाम पर पैसे लेते और फर्जी एसओ जी बनकर पैसा हड़प लेते. पुलिस अन्य नेटवर्क को खंगाल रही है।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि नवाबगंज प्रयागराज निवासी हनुमान प्रसाद ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया पैसा डबल करने के नाम पर उनसे पैसे निवेश कराए गए। इसके बाद खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर पैसे हड़प लिए। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान गोसाईगंज निवासी विशाल कुमार (25) पुत्र सुरेश कुमार, सनौली महाराजगंज निवासी रामबहादुर (46) पुत्र रामनारायण, रामप्रसाद (34) और समस्तीपुर बिहार निवासी अंजनी कुमार (40) पुत्र जगदानन्द झा के रूप में हुई।
सभी को विनीत खंड आईआईएलएम रोड के पास से रात करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस आईकार्ड, अवैध तमंचा 30 चिल्ड्रन बैंक की गड्डी जिनके ऊपर 500 रुपए का एक असली नोट लगा मिला। 30 हजार रुपए नगद बरामद किए गए। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।