लखनऊ: शुभम् सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री महोदय के कर-कमलों द्वारा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ की राजभाषा पत्रिका ‘कायाकल्प’ के नवम अंक तथा वर्ष-2026 के कैलेंडर का विमोचन किया गया ।
‘कायाकल्प’ का यह अंक “भारतीय संविधान के 75 वर्ष” विशेषांक है तथा वर्ष 2026 के कैलेंडर की थीम “द माइलस्टोंस” है जिसमें वर्ष 2025 में कार्यालय की उपलब्धियां दर्शाई गई हैं।