Lucknow: निरीक्षण के बाद जौनपुर में सहायक चकबन्दी अफसरों को नोटिस जारी

ग्राम सलेड़ी के चकबन्दी लेखपाल चन्द्रसेन निलम्बित

Update: 2024-08-31 03:18 GMT

लखनऊ: संयुक्त संचालक चकबन्दी मुख्यालय रणविजय सिंह ने जनपद जौनपुर के 10 वर्ष से अधिक पुराने चकबन्दी गांवों की समीक्षा एवं चकबन्दी प्रक्रिया की समीक्षा की। जनपद में 46 गांवों में 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा उन्होंने जौनपुर में आज चकबन्दी अधिकारी कटघरा के न्यायालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चकबन्दी कार्य में धीमी प्रगति तथा शिथिल पर्यवेक्षण के आरोप में सहायक चकबन्दी अधिकारी बुद्धूराम को कारण बताओ नोटिस, राम नयन सिंह, सहायक चकबन्दी अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा सहायक चकबन्दी अधिकारी राम अचल राम को नियम 10 (2) के अन्तर्गत नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। अपेक्षित कार्य प्रगति न होने के कारण चकबन्दीकर्ता श्री नन्दलाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये तथा चकबन्दीकर्ता श्री हरिराम का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये गये हैं। असंतोषजनक कार्य प्रगति के लिए ग्राम सलेड़ी के चकबन्दी लेखपाल श्री चन्द्रसेन को निलम्बित करने के निर्देश दिये गये हैं।

संयुक्त संचालक चकबन्दी ने ग्राम लपरी के चकबन्दी लेखपाल श्याम कुमार यादव व ग्राम मानीकला के चकबन्दी लेखपाल दुर्गा प्रसाद के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही एवं चकबन्दी लेखपाल राजेन्द्र पटेल का वेतन अग्रिम आदेश तक आहरित न किये जाने के निर्देश दिये हैं। ग्राम कितार्पुर में पूर्व में कार्यरत रहे चकबन्दी लेखपाल महेन्द्र के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

न्यायालय चकबन्दी अधिकारी कटघरा के निरीक्षण के समय ग्राम दक्षिणपट्टी के धारा-9 की 426 पत्रावलियाँ अनाधिकृत रूप से रखे जाने के लिए तथा खराब रखरखाव के लिए दोषी न्यायालय लिपिक को निलम्बित करने एवं चकबन्दी अधिकारी कटघरा विजय शंकर सिंह का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं। श्री सिंह ने 10 वर्षाे से पुराने ग्रामों में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी/चकबन्दी अधिकारी को अपने पर्यवेक्षण में निर्धारित कार्य योजना के अनुसार कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं।

Tags:    

Similar News

-->