Lucknow: खजाना मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम कर्मियों पर हुआ पथराव

खजाना मार्केट में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे अधिकारी

Update: 2025-04-29 09:21 GMT

लखनऊ: आशियाना में नगर निगम जोन 8 की गाड़ी के ऊपर पथराव किया गया। यहा पथराव दुकान हटाने को लेकर हुआ। दरअसर उत्तर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सरकार अभियान चला रही है और हर दिन इन अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर रही है। इसी के चलते नगर निगम जब खजाना मार्केट के पास लगे ठेले को हटवाने पहुंचे तो आक्रोशित दुकानदारों ने उनपर पथराव कर दिया।

पथराव के दौरान गाड़ी का सीसा टूट गया। इस दौरान ट्रक ड्राइवर को भी काफी चोट आई है। सारा बवाल दुकान हटाने को लेकर हुआ है।

Tags:    

Similar News