Lucknow: उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिन नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री

Update: 2025-11-06 06:04 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 8 नवंबर से 11 नवंबर तक (4 दिन ) जमीनों की रजिस्ट्री (land registration) का काम नही होगा उत्तर प्रदेश महानिरीक्षक निबंधन IAS नेहा शर्मा ने महत्वपूर्ण आदेश सभी सहायक महानिरीक्षक निबंधन को भेजे गये पत्र में बताया है कि स्टांप एव रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल हेतु NIC द्वारा संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड NGC पर ट्रांसफर किए जाने ऑनलाइन लेख पत्र पंजीकरण और उन आवेदनों का कार्य अस्थायी रूप से बाधित रहेगा

मंगलवार को इस संबंध में आईजी रजिस्ट्रेशन आईएएस अधिकारी नेहा शर्मा ने औपचारिक आदेश जारी करते हुए कहा कि, यह ट्रांसफर प्रक्रिया 7 नवंबर तक पूरी हो जाएगी, लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्री सेवाएं 8 से 11 नवंबर तक पूरी तरह निलंबित रहेंगी। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोर्टल की क्षमता बढ़ाने और डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है, ताकि भविष्य में अधिक तेज और सुरक्षित सेवाएं प्रदान की जा सकें।

वर्तमान में यह NIC के मेघराज क्लाउड पर संचालित होता है, जो केंद्र सरकार की क्लाउड सेवाओं का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग का ऑनलाइन पोर्टल (igrsup.gov.in) राज्य में संपत्ति रजिस्ट्री, स्टाम्प ड्यूटी भुगतान, एनकंब्रेंस सर्टिफिकेट और अन्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है।

Tags:    

Similar News