Lucknow: पत्नी को पति अश्लील फिल्में दिखाकर करता था अप्राकृतिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Update: 2024-08-03 06:57 GMT
Lucknow लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के नाका क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर चीन ले जाकर अश्लील फिल्में दिखाकर अफ्रीकन युवक से संबंध बनाने के लिये दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता चीन स्थित भारतीय दूतावास की मदद से लखनऊ लौटी और रिपोर्ट दर्ज कराई। नाका क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी गणेश गंज निवासी युवक से हुई थी जो चीन में नौकरी करता है।
शादी के बाद ससुरालवाले
दहेज में कार की मांग करने लगे। मजबूरन मायके वालों ने 15 लाख रुपये दिये। इसके बाद पति अकेले ही चीन चला गया। काफी कहने पर एक माह बाद पति ने उसे चीन बुलाया। वहां पति रोज शराब पीकर मारपीट करने लगा। पति उसकी जरूरतों के लिये रुपये नहीं देता था। इस कारण महिला भी नौकरी करने लगी लेकिन पति उसका वेतन भी छीन कर खर्च कर देता था।
कोरोना काल में लखनऊ आते समय पति ने उसका वीजा, जहाज की टिकट और दो लाख रुपये छीन लिये। ससुराल पहुंची तो सास, ननद व ननदोई प्रताड़ित करने लगे। 11 सितंबर 2022 को पीड़िता चीन जाने लगी तो करीब ढाई लाख रुपये पति ने जबरन छीन लिये। विरोध करने पर जमकर मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, उसके पीछे से पति भी चीन पहुंचा।
रोजाना जबरन उसे अश्लील फिल्में दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता। इस कृत्य के वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को दिखाता। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पत्नी से अफ्रीकन युवक से संबंध बनाने के लिये दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो पीड़िता के परिजन के पास भेज दिये। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया पति समेत अन्य के खिलाफ प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
Tags:    

Similar News

-->