Lucknow: चौकी इंचार्ज सुशील कुमार की अगुवाई में विशाल भंडारा का आयोजन

"श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़"

Update: 2025-05-24 12:49 GMT

लखनऊ: राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित कस्बा चौकी परिसर में शनिवार को ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अगुवाई चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने की, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें चौकी परिसर के बाहर तक दिखाई दीं। चौकी के पास ही लगे पंडाल में सभी को ससम्मान और प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन की व्यवस्थाएं इतनी सुदृढ़ और सुव्यवस्थित थीं कि किसी को कोई असुविधा नहीं हुई।

भंडारे में पहुंचे लोगों ने इसे पुलिस और समाज के बीच आपसी सहयोग और विश्वास को बढ़ाने वाला कदम बताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस की जनसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूती देते हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और पुलिसकर्मियों ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भंडारा दिनभर चलता रहा और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Tags:    

Similar News