Lucknow लखनऊ : मलिहाबाद थाना क्षेत्र के सरावां गांव से बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे साइकिल से जा रहे मनीष रावत (19) को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जबकि साथ में मौजूद साइकिल सवार दोस्त सागर गौतम ने मनीष की मौत से आहत होकर मलिहाबाद रेलवे फाटक पर जाकर आत्महत्या कर ली। दोनों दोस्त एक साथ बागों में आम तोड़ने जाते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।