Lucknow: प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

28 से 30 जून के बीच मौसम होगा मेहरबान

Update: 2025-06-27 09:10 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों से पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में बादल सक्रिय हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही, राज्य के 55 जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

गुरुवार को लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी और सोनभद्र सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश न होने से उमस बनी हुई है।

28 से 30 जून तक अच्छी बारिश की संभावना

IMD लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी यूपी, तराई और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। जबकि 28 से 30 जून के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में झमाझम बारिश की पूरी संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर

गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी वाले जिले

बलिया, देवरिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, चंदौली, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बरेली, पीलीभीत, संभल समेत अन्य जिले।

Tags:    

Similar News