Lucknow: लखनऊ चिड़ियाघर में मच्छर मुक्त माहौल के लिए छोड़ी गई गम्बूसिया मछली
लखनऊ: नवाब वाजिद अली शाह प्राणिय उद्यान, लखनऊ में बीते 18 जुलाई को प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने मच्छरों का लार्वा खाने वाली गम्बूसिया
मछली के 50 जोड़ों को नवनिर्मित एण्ट्री प्लाजा के लोटस पाॅण्ड में प्रवाहित किया है। गम्बूसिया मछली को पाॅण्ड में प्रवाहित करने का मुख्य उद्देश्य मच्छरों के लार्वा को बिना दवा का छड़काव किये खत्म करने का है। कुछ ही समय में गम्बूसिया मछली की
संख्या बढ़ने पर यहीं से इस मछली को अन्य जगह नाले-नालियों में डाला जाएगा, जिससे मच्छरों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके।
उक्त कार्यक्रम इन्द्रमणि राजा द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राणि उद्यान के उप निदेशक डा0 उत्कर्श शुक्ला के साथ प्राणि उद्यान के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी लखनऊ चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा ने शनिवार को दिया।