Lucknow: डायलिसिस मरीजों के लिए निःशुल्क नाश्ता

"अब मरीजों को मिलेंगे ताजे फल-सब्जियां"

Update: 2025-02-20 06:19 GMT

लखनऊ: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के रोगी आहार किचन में नवनिर्मित कोल्ड रूम का उद्घाटन निदेशक प्रोफेसर डॉ. सी.एम. सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस कोल्ड रूम की स्थापना से फल, साग-सब्जियों को उचित तापमान पर भंडारित किया जा सकेगा, जिससे मरीजों को ताजे फल और सब्जियां उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

इसके साथ ही निदेशक के निर्देशानुसार रोगी आहार विभाग और नेफ्रोलॉजी विभाग की संयुक्त पहल के तहत, संस्थान में डायलिसिस के लिए भर्ती मरीजों को उनकी चिकित्सीय आवश्यकताओं के अनुसार डायलिसिस के दौरान निःशुल्क नाश्ता प्रदान किया जाएगा। इस सुविधा से मरीजों को राहत मिलेगी और उनके तीमारदारों को खान-पान की व्यवस्था के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

इस पहल के साथ, संस्थान प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है जो भर्ती डायलिसिस मरीजों को उनके पोषण को ध्यान में रखते हुए डायलिसिस के दौरान नाश्ता उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन के अवसर पर निदेशक ने स्वयं वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों को नाश्ता वितरित किया और उनकी कुशल-क्षेम की जानकारी ली।

इस अवसर पर संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) ए.के. सिंह, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अभिलाष चंद्रा, प्रो. (डॉ.) नम्रता राव, वरिष्ठ डाइटिशियन डॉ. पूनम तिवारी, संस्थान की डाइटिशियंस और रोगी आहार किचन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News