Lucknow: टेबल टेनिस चैंपियनशिप में एकेटीयू में हुए चार रोमांचक मैच

Update: 2025-11-13 03:56 GMT

लखनऊ: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोट्र्स फेस्ट में बुधवार को टेबल टेनिस के चार मुकाबले खेले गए। पहला मैच सीओई11 और रजिस्ट्रार 11 के बीच हुआ। इसके विजेता शांतनु पाठक रह। जबकि पुरुषों का दूसरा मैच डीन 11 और एफ ओ 11 के मध्य खेला गया। इस मैच में डीन 11 के प्रो बी के चौहान ने बाजी मारी।

महिला मुकाबले में पहला मैच एफ ओ 11 और फार्म 11 के बीच खेला गया। इसमें एफओ 11 की यामिनी जैन ने मुकाबला अपने नाम किया। दूसरा मैच एफ ओ एपी 11 और मैनेजमेंट 11 के बीच खेला गया। इस मैच में एफ ओएपी 11 की दीप्ति सागर ने विपक्षी टीम को हरा दिया। इन मैच का उद्घाटन वित्त अधिकारी केशव सिंह ने किया। यह जानकारी एकेटीयू के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी ने दी।

Tags:    

Similar News