लखनऊ: राजधानी में बारिश के दौरान जलभराव होने से बिजली पोल में करंट उतर गया।‌ करंट की चपेट में आने से चार पालतू गाय की मौके पर मौत हो गई। घटना रविवार शाम को नगर निगम जोन-7 के शंकरपुरवा प्रथम केशव विहार में हुई। तो नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर गायों के शवों को कब्जे में लिया। हालांकि इस भयभीत दुर्घटना से क्षेत्रीय लोग काफी भयभीत है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई दुर्घटना नहीं है,बल्कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है। बताया जा रहा है कि पोल पर इससे पहले भी करंट उतर चुका है। बिजली कर्मचारियों को इस खतरनाक स्थिति की जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद विभाग ने कोई भी कार्रवाई नहीं की।

Tags: